लफड़ेबाज़ मछलियों की जान बचाना बन गया मुसीबत!
मछलियों की जान बचाना बन गया मुसीबत। किसी की जान बचाना बहुत अच्छी बात होती है। और अगर आप किसी बेजुबान की जान बचाते हैं तब तो और भी अच्छा होता है।
By Lafdatv - September 12, 2016
मछलियों की जान बचाना बन गया मुसीबत। किसी की जान बचाना बहुत अच्छी बात होती है। और अगर आप किसी बेजुबान की जान बचाते हैं तब तो और भी अच्छा होता है। लेकिन तब क्या हो जब किसी की जान बचाते बचाते आप खुद भी मुसीबत में फंस जाएं। जी हां कुछ लोगो के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, बेचारे गए तो थे मछलियों की जान बचाने लेकिन खुद ही मुसीबत में फंस गए।
हुआ यूं की एक अक्वेरीअम के अंदर से अचानक पानी लीक होने लगा जिसको रोकने के लिए कुछ लोग उसमे हुए छेड़ में उंगली लगा कर खड़े हो गए लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा जिससे वो बेचारे लोगो ही मुसीबत में फंस गए। और उन्हे खानी पड़ी फिश पॉट के सुरक्षा कर्मी से कड़ी फटकार। अरे- अरे रुकिए इससे पहले आपको लगे की हम आपको इस दुष्ट सुरक्षाकर्मी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने मछलियों की जान बचाने वाले लोगो को बेवजह डांट दिया तो हम आपको बता दे की ऐसा सच में नहीं हुआ है बल्कि ये एक प्रैंक है जिसमें फिश अक्वेरीअम टूटने की बात कह कर लोग के साथ मज़ाक हो रहा है।
देखिये इस वीडियो में कैसे ये आदमी नकली अक्वेरीअम से पानी गिरते हुए दिखाता है और जैसे ही लोग उसकी मदद के लिए अक्वेरीअम से गिरते नकली पानी को रोकने लिए ऊपर उगली लगते हैं वो आदमी वहां से कुछ बहाना करके निकाल जाता है लेकिन तभी एक सुरक्षाकर्मी वहां आ जाता है वो लोगो को do not touch का बोर्ड दिखाता है। जिस पर लोग उसे अक्वेरीअम के लीक होने की बात बताते हैं। लेकिन जैसे ही वो लीक हो रही जगह से अपनी उंगली हटाते हैं वहां से कोई पानी लीक नहीं हो रहा होता है जिसे देखकर उनके होश उड़ जाते हैं लेकिन बाद में मज़ाक का पता चलते ही सबके चेहरे पर हंसी आ जाती है।
Tag : AQUARIUM,FISH,FISH AQUARIUM,,